Petrol Diesel Price Today 16 January 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने 16 जनवरी 2026 की सुबह देशभर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में ईंधन के दाम रोजाना अपडेट होते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की चाल, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन जैसे कई कारकों पर निर्भर करते हैं।
ईंधन की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव भी आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालता है। रोज ऑफिस जाने वाले कर्मचारी हों या छोटे व्यापारी, सभी के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जानना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट पर…
आज के पेट्रोल-डीजल के दाम (₹ प्रति लीटर)
नई दिल्ली: ₹94.77
कोलकाता: ₹105.45
मुंबई: ₹103.54
चेन्नई: ₹100.93
गुड़गांव: ₹95.65
नोएडा: ₹94.90
बेंगलुरु: ₹102.92
भुवनेश्वर: ₹101.16
चंडीगढ़: ₹94.30
हैदराबाद: ₹107.46
जयपुर: ₹105.21
CNG के आज के रेट
जो लोग CNG से चलने वाले वाहन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी आज की कीमतें जानना जरूरी है। अलग-अलग शहरों में CNG के दाम इस प्रकार हैं:
नई दिल्ली: ₹77.09
मुंबई: ₹77.00
चेन्नई: ₹91.50
बेंगलुरु: ₹88.95
हैदराबाद: ₹96.00
भरतपुर: ₹92.00
देवास: ₹96.00
फिरोजाबाद: ₹93.35
मथुरा: ₹93.35
ये भी पढ़ें : पंजाब में 2 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेव और कोहरे का अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना तय करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए उत्पाद शुल्क व VAT, साथ ही डीलर मार्जिन को शामिल किया जाता है। हर राज्य का टैक्स स्ट्रक्चर अलग होने के कारण अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों में अंतर देखने को मिलता है।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/