
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने विस्तार को मजबूती देते हुए चार प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह सिद्धू, वरिष्ठ अकाली नेता चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़ ने BJP का दामन थामा।
चंडीगढ़ स्थित BJP कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।
मौर मंडी से जुड़ा रहा है बराड़ परिवार का राजनीतिक सफर
गौरतलब है कि जगमीत बराड़ 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर मौर मंडी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। कोटकपूरा से पूर्व विधायक रह चुके उनके भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी अब BJP में शामिल हो गए हैं, जिससे बराड़ परिवार का राजनीतिक रुख पूरी तरह बदल गया है।
“पंजाब को आज मजबूत नेतृत्व की जरूरत”
इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी से जुड़े नए नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में गहरी पहचान बनाई है। उन्होंने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब आज असुरक्षा और अव्यवस्था के दौर से गुजर रहा है और लोग एक भरोसेमंद विकल्प की तलाश में हैं। उनके मुताबिक BJP ही वह मंच है जो राज्य को स्थिरता और सुशासन दे सकती है।
VD: सीमा पर फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत, ड्रोन घुसपैठ से बढ़ा तनाव
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि
BJP का संगठनात्मक आधार पंजाब में लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को जिस तरह सुरक्षित और सशक्त बनाया गया है, उसी सोच के साथ BJP पंजाब को भी भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त कर सकती है।
ये भी पढ़ें: इस बार गोली नहीं चूकेगी… ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी
उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और जनसमर्थन पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देगा और पंजाब की भलाई के लिए एक नई दिशा तय करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...