Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, MPESB में 1120 ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें Details

January 17, 2026

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, MPESB में 1120 ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें Details

MPESB Recruitment for Training Officer positions : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बता दें कि यह नियुक्तियां प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। अलग-अलग ट्रेड के अनुसार पदों का निर्धारण किया गया है, जिससे उम्मीदवार अपनी योग्यता और ट्रेड के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता क्या होगी?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त) होना चाहिए। कुछ विशेष पदों के लिए डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

ये भी पढ़ें : राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर करन एनकाउंटर में ढेर

आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। SC, ST, OBC और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है।

चयन प्रक्रिया
MPESB ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार की होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग ऑफिसर पद पर लगभग 32,800 रुपये से 1,03,600 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA और अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

Watch Video : वैष्णो देवी गोंडोला: Jamwal बोले, पहले मजदूरों का पुनर्वास जरूरी

कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें, पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें