Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Power Star Pawan Singh ने तीसरी शादी करने को लेकर कही ये बड़ी बात

January 17, 2026

Power Star Pawan Singh ने तीसरी शादी करने को लेकर कही ये बड़ी बात

Power Star Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। जहां भी पवन सिंह जाते हैं, अपने अलग अंदाज और दमदार स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का टीआरपी किंग कहा जाता है। 5 जनवरी को पवन सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे और करीबी लोग शामिल हुए। लेकिन इस पार्टी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

 

महिमा सिंह के साथ नजदीकियां बनीं अफवाहों की वजह
बर्थडे पार्टी में पवन सिंह अपनी को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ काफी नजदीक नजर आए। दोनों ने साथ में केक काटा। पवन सिंह ने महिमा सिंह का हाथ पकड़कर केक कटवाया और उनकी उंगली से केक भी खाया। ये सारे पल कैमरे में कैद हो गए और सोशल मीडिया पर छा गए।

 

तीसरी शादी की खबरें होने लगीं वायरल
इन वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग कहने लगे कि पवन सिंह ने महिमा सिंह से शादी कर ली है या जल्द तीसरी शादी करने वाले हैं। कुछ लोगों ने तो शादी की तारीख और जगह तक तय कर दी।

 

पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी…
इन सभी चर्चाओं के बीच पवन सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू में तीसरी शादी की अफवाहों पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि बर्थडे पार्टी के बाद आपकी तीसरी शादी की खबरें क्यों उड़ रही हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

 

पवन सिंह ने कहा- शादी के कार्ड तक छप गए थे
पवन सिंह ने कहा, “5 जनवरी से पहले ही हमारी शादी के कार्ड छप गए थे। हमारे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं। उनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो अपने मन से कार्ड छपवा देते हैं।” उन्होंने आगे बताया कि कुछ लोगों ने तो शादी की जगह भी तय कर दी थी और कहा जा रहा था कि मुंबई में शादी हो रही है।

 

तीसरी शादी की खबरों में नहीं है कोई सच्चाई
पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी तीसरी शादी को लेकर फैल रही खबरें बिल्कुल झूठी हैं। बर्थडे पार्टी में जो भी हुआ, वह सिर्फ दोस्ताना और खुशी के पल थे, जिनका गलत मतलब निकाला गया।

 

फैंस से की अपील
पावर स्टार ने अपने चाहने वालों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना सच्चाई जाने किसी भी खबर पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी जिंदगी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला होगा, वह खुद अपने फैंस को बताएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें