Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का 11वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और शीर्ष पर बनी रही। दिल्ली की शेफाली वर्मा की 62 रन की पारी के बावजूद टीम 166 रन ही बना सकी, जिसे आरसीबी ने 18.2 ओवर में हासिल कर लिया।
वहीं, दिल्ली चार में से तीन मुकाबले हारकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। मंधाना ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 61 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 96 रन बनाए, जबकि वॉल ने संयमित शुरुआत के बाद तेजी पकड़ते हुए 42 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। मंधाना के आउट होने तक मैच लगभग आरसीबी की पकड़ में आ चुका था। अंततः आरसीबी ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 169 रन बनाकर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...