इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार देर रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग कराची के व्यस्त इलाके एमए जिन्ना रोड पर स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में लगी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद घायलों और मृतकों को तुरंत कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के कार्यकारी निदेशक डॉ. साबिर मेमन ने बताया कि अस्पताल में लाए गए तीनों लोग पहले ही दम तोड़ चुके थे। इसके अलावा इस घटना में कम से कम सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: क्रेश हो गया इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट का लापता विमान, माउंट बुलुसाराउंग की ढलानों पर मिला मलबा
बचाव दल ने बताया कि आग मॉल के भूतल पर स्थित दुकानों में लगी, जो तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। ऊपरी मंजिलों पर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों ने अब तक छह घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां तैनात की गईं। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग काफी भीषण है और उस पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो बाद में पूरे शॉपिंग मॉल में फैल गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया।
इस घटना पर सिंध के राज्यपाल कामरान टेसोरी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव और राहत कार्यों में किसी तरह की देरी न की जाए। राज्यपाल ने इस हादसे और आग बुझाने के प्रयासों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है और प्रभावित व्यापारियों व लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें: Toll plaza पर ट्रक ने ढाया कहर, कारों को पीछे से मारी टक्कर, चपेट में आया टोलकर्मी
मेष: दिन शुभ रहेगा...