जम्मू कश्मीर डेस्कः कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने के आरोप में सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आर्थिक अपराध शाखा को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बैंक, कृषि विभाग और रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग युवाओं से करीब 39 लाख रुपये वसूले। नौकरी देने के बजाय पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दूसरे लोगों के नाम पर पंजीकृत सिम कार्डों का इस्तेमाल किया। नियुक्ति पत्रों की जांच में वे पूरी तरह जाली पाए गए।
केस दर्ज कर जांच जारी
आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, यह कृत्य भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 468, 472 और 120-बी के तहत दंडनीय अपराध है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
अपराध शाखा ने युवाओं से की अपील
आर्थिक अपराध शाखा ने युवाओं से अपील की है कि पैसे लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का दावा करने वालों से सावधान रहें और किसी भी धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के बीच चुनौती बना कोहरा! कुछ राज्यों में बारिश के आसार
मेष: दिन शुभ रहेगा...