Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे से शीत्सांग की अर्थव्यवस्था को नई गतिज ऊर्जा मिली

January 18, 2026

रेलवे से शीत्सांग की अर्थव्यवस्था को नई गतिज ऊर्जा मिली

हाल ही में, चाइना रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग (तिब्बत) ग्रुप से पता चला कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, शीत्सांग में ल्हासा-निंगची रेलवे ने साढ़े 57 लाख यात्रियों और 17 लाख 38 हजार टन माल का परिवहन किया। ल्हासा-शिगाज़े रेलवे ने 79 लाख 55 हजार यात्रियों और 42 लाख 84 हजार टन माल का परिवहन किया और छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने शीत्सांग से और शीत्सांग तक साढ़े 122 लाख से अधिक यात्रियों और 345 लाख टन से अधिक माल का परिवहन किया। इन तीनों रेलवे लाइनों ने शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास और लोगों की आजीविका की जरूरतों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया।

बताया गया है कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, शीत्सांग के रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ। ल्हासा-निंगची रेलवे के खुलने से, छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे, ल्हासा-शिगाज़े रेलवे और ल्हासा-निंगची रेलवे से मिलकर एक “Y” आकार का मुख्य ढांचा तैयार हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यात्री और माल परिवहन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। साल 2021 में, शीत्सांग रेलवे की परिचालन लंबाई 1,187.8 किलोमीटर से अधिक हो गई, जो पहली बार 1,000 किलोमीटर के आंकड़े को पार कर गई। 2023 में, छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने शीत्सांग से और शीत्सांग तक 29 लाख 59 हजार यात्रियों का परिवहन किया, जो इसके संचालित होने के बाद से एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। 2025 तक, शीत्सांग में कुल 24 पर्यटक ट्रेनें चलती हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है।

यह ज्ञात है कि चाइना रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग ग्रुप ने निरंतर सुगम्य परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है और चीन के सबसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में स्थित रेलवे स्टेशनों, यानशिपिंग और बुडोंगक्वान को सफलतापूर्वक खोला है। इससे थांगकुला पर्वत और खुनलुन पर्वत के आसपास के कई कस्बों और गांवों में रहने वाले 10,000 से अधिक चरवाहों की यात्रा संबंधी कठिनाइयों में कमी आई है।
इसके अतिरिक्त, छिंहाई-शीत्सांग ग्रुप ने तिब्बती नव वर्ष और निंगची के “आड़ू फूल महोत्सव” जैसे विशेष अवसरों पर परिवहन सहायता में निरंतर सुधार किया है, तिब्बती विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों के लिए घर लौटने हेतु सामूहिक टिकटों की व्यवस्था की है और शीत्सांग आने-जाने वाली ट्रेनों तथा शीत्सांग के प्रमुख यात्री स्टेशनों पर बहुभाषी सेवाओं को बढ़ावा दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें