Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की सीरीज हार के बावजूद गावस्कर ने कोहली और राणा की तारीफ की

January 19, 2026

भारत की सीरीज हार के बावजूद गावस्कर ने कोहली और राणा की तारीफ की

इंदौर: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के बैटिंग टेम्परमैंट की तारीफ करते कहा कि स्टार बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक खेलने के बजाय स्थिति के अनुसार अपने खेल को बदलने की क्षमता रखते हैं। गावस्कर ने कहा कि कोहली की मानसिकता उन्हें कई समकालीन खिलाड़ियों से अलग बनाती है। गावस्कर ने कहा, उनके बारे में खास बात यह है कि वह किसी इमेज से बंधे नहीं हैं। बहुत से बल्लेबाज और गेंदबाज इस बात से बंधे होते हैं कि उन्हें कैसे देखा जाता है और उन्हें लगता है कि उन्हें उस इमेज पर खरा उतरना होगा। विराट ऐसे नहीं हैं। वह अपने काम पर ध्यान देते हैं और वह काम रन बनाना है।

हार न मानने का कोहली का रवैया उनका एक खास गुण है जोकि उन्हें अन्य से भिन्न बनाता है।’ गावस्कर ने ऑलराऊंडर हर्षित राणा की निचले क्रम की बल्लेबाजी की भी तारीफ की और लक्ष्य का पीछा करने के अहम चरण में उनकी भूमिका की स्पष्टता की सराहना की। राणा ने 43 गेंदों पर 52 रन की जवाबी हमलावर पारी खेली और कोहली के साथ 99 रन की साझेदारी की। गावस्कर ने कहा, उन्होंने बिल्कुल वैसे ही बल्लेबाजी की जैसे निचले क्रम के बल्लेबाज को करनी चाहिए, बिना किसी चिंता और बिना किसी उम्मीद के। उन्होंने कहा कि कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी के साथ राणा का शांत स्वभाव खास तौर पर प्रभावशाली था।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें