
Vivo X200T Vs Oppo Reno 15 Pro: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जल्द ही मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो खास तौर पर कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लॉन्च डेट भले ही सामने न आई हो, लेकिन सामने आए लीक्स के मुताबिक यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Reno 15 Pro को कड़ी टक्कर देगा। अगर आपका बजट 70,000 रुपये से कम है और आप एक दमदार कैमरा फोन चाहते हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
कीमत: जेब पर कौन पड़ेगा हल्का?
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X200T की शुरुआती कीमत करीब 59,999 रुपये हो सकती है। वहीं Oppo Reno 15 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 67,999 रुपये में आता है। यानी कीमत के लिहाज से Vivo का फोन लगभग 8,000 रुपये सस्ता पड़ सकता है।
डिस्प्ले: बड़ा और ज्यादा ब्राइट कौन?
Vivo X200T में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल हो सकता है। दूसरी ओर Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का 1.5K फ्लैट OLED LTPO पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले क्वालिटी और ब्राइटनेस के मामले में Oppo का फोन थोड़ा आगे नजर आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: किसमें है ज्यादा ताकत?
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर माना जा रहा है। LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ यह फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
वहीं Oppo Reno 15 Pro में Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज के लिए अच्छा है, लेकिन रॉ परफॉर्मेंस के मामले में Dimensity 9400+ से पीछे रह जाता है।
कैमरा: फोटोग्राफी में कौन मारेगा बाज़ी?
Oppo Reno 15 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) दिया गया है। इसके साथ 50MP का 3.5x टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
वहीं Vivo X200T में ZEISS ब्रांडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। हालांकि सेल्फी कैमरा 32MP का बताया जा रहा है, जो Oppo के मुकाबले थोड़ा कमजोर माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें : रोहित-विराट को BCCI से लग सकता है बड़ा झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकता है डिमोशन
बैटरी और चार्जिंग: किसका चार्ज ज्यादा तेज?
Oppo Reno 15 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ Vivo X200T में 6,200mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसके साथ 90W फास्ट वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। चार्जिंग स्पीड के मामले में Vivo को थोड़ी बढ़त मिलती है।
सॉफ्टवेयर और एक्सपीरियंस
दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित होंगे। Oppo Reno 15 Pro में ColorOS 16 मिलेगा, जबकि Vivo X200T में नया OriginOS 6 देखने को मिल सकता है। फीचर्स और कस्टमाइजेशन के मामले में फिलहाल ColorOS थोड़ा आगे माना जा रहा है, हालांकि यूजर एक्सपीरियंस काफी हद तक व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करेगा।