Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का ताजा रेट, देखें लेटेस्ट Update

January 21, 2026

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का ताजा रेट, देखें लेटेस्ट Update

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। भारत में ईंधन के दाम रोजाना तय किए जाते हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें, रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर, केंद्र और राज्य के टैक्स तथा डीलर कमीशन जैसे कई कारकों का असर पड़ता है।

खास बात यह है कि देश में फरवरी 2026 में आम बजट पेश किया जाना है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बजट से पहले ईंधन की कीमतों में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। फिलहाल, आज के ताजा रेट आम उपभोक्ताओं के लिए अहम हैं, क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम सीधे तौर पर परिवहन खर्च और रोजमर्रा की महंगाई को प्रभावित करते हैं।

चाहे ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो या रोजमर्रा का सामान ढोने वाला व्यापारी ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव सभी पर असर डालता है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल किस कीमत पर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : कश्मीर से दिल्ली तक बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (₹ प्रति लीटर)

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50 | डीजल ₹89.50

आज के CNG रेट (CNG Rate Today)

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ CNG की कीमतें भी वाहन चालकों के लिए अहम हैं। आज विभिन्न शहरों में CNG के दाम इस प्रकार हैं:

नई दिल्ली: ₹77.09
मुंबई: ₹77.00
चेन्नई: ₹91.50
बेंगलुरु: ₹88.95
हैदराबाद: ₹96.00
भरतपुर: ₹92.00
देवास: ₹96.00
फिरोजाबाद: ₹93.35
मथुरा: ₹93.35
मेरठ: ₹86.05
रेवाड़ी: ₹82.70

ये भी पढ़ें : इन 2 राशियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें