हरियाणा डेस्कः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने लंबे समय से हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। CET 2025 के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सरकार ने अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु छूट देने के आदेश जारी किए हैं।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस फैसले की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। यह कदम उन उम्मीदवारों के लिए सहायक होगा, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से CET परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। आयु छूट का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर देना और भर्ती प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसपर आयोग कार्यरत है। pic.twitter.com/643jsxKxrC
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) January 22, 2026
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी और आयु छूट की मांग रखी थी। युवाओं ने बताया कि उन्होंने 2022 और 2023 में निकली भर्तियों के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से भर्ती रद्द कर दी गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का उदाहरण देते हुए सामान्य और आरक्षित वर्ग के लिए तीन साल की आयु छूट देने की मांग की।
ये भी देखें :- भट्टू पंचायत की चेयरपर्सन ज्योति लूणा हटीं, अनु सरबटा बनी नई चेयरमेन
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। अब सभी की निगाहें सरकार के औपचारिक आदेश पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल समेत 16 ढेर