हिमाचल डेस्क: मंडी जिले के पंडोह-चैलचौक-मोवीसरी मार्ग पर शनिवार सुबह भूस्खलन से बड़ा हादसा टल गया। स्यांज के थमलाह के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरा, जो पंडोह से चैलचौक जा रही निजी बस के ठीक सामने आया।
लगातार दो दिनों की बारिश और सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण यह घटना हुई। सुबह करीब 9 बजे चालक बिट्टू ने खतरे को भांपते हुए बस रोक दी और पीछे हटा ली। उनकी सूझबूझ से बस में सवार 30 यात्रियों की जान बच गई।
ये भी पढ़ें: ‘शिवसेना पार्टी नहीं- एक विचारधारा है, इसे खत्म नहीं किया जा सकता’, उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला
फिलहाल मार्ग पर यातायात बंद है। स्थानीयों ने सड़क कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। चालक की तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है।
ये भी पढ़ें: बर्फबारी में फंसी बारात, फिर भी नहीं टूटा हौसला… दूल्हे संग बरातियों ने जमकर की मस्ती, देखें वीडियो