हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में थाना नाहन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस को शुक्रवार रात 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड़ के पास एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है, जिसमें एक लड़का-लड़की बैठे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को लिंक रोड जोगनवाली नाहन में यूपी 16 ईएफ-7194 नंबर की गाड़ी सड़क किनारे नाली में धंसी मिली। चालक सीट पर सैफ क्वेजिलबाश (निवासी: फ्लैट नंबर 901, टावर-1, जेपी कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) बैठा था।
ये भी देखें :- कठुआ में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी ने तिरंगा फहराया
साथ वाली सीट पर बैठी महिला उज्बेकिस्तान निवासी पाई गई, लेकिन उसके पास वीजा या पासपोर्ट नहीं था। पुलिस ने महिला के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें :- HP Road Close: हिमाचल में भारी बर्फबारी से जनजीवन ठप, 563 सड़कें और 4,800 ट्रांसफॉर्मर बंद
मेष: दिन शुभ रहेगा...