Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों यह साल 2026 का पहला मन की बात कार्यक्रम है। इसके बाद कहा कि कल हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे। आज का दिन भी अहम है। आज हम नेशनल वोटर डे मना रहे हैं। मतदाता बनने को जीवन का एक सामान्य पड़ाव माना जाता है, लेकिन ये अवसर किसी भी नागरिक के जीवन का बड़ा अहम समय होता है। तो हम देश में मतदाता बनने का उत्सव मनाएं। जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं, वैसे ही जब कोई युवा मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला, गांव या शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे। इससे मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
कोई युवा पहली बार मतदाता बने गांव-मोहल्ले में मनाया जाना चाहिए जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से आह्वान किया है कि पहली बार मतदाता बनने पर उसे उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में कहा कि ऐसे उत्सव मनाए जाने से वोटिंग के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ेगी। साल 2026 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘26 जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएंगे। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है। आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत अहम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है।‘
मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है
मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। आमतौर पर जब कोई 18 साल का हो जाता है और मतदाता बन जाता है तो उसे जीवन का एक सामान्य पड़ाव समझा जाता है। लेकिन, ये अवसर किसी भी भारतीय के जीवन का बहुत बड़ा माइलस्टोन होता है। इसी बीच, पीएम मोदी ने आ’’ान करते हुए कहा, ‘बहुत जरूरी है कि हम देश में मतदाता बनने का उत्सव मनाएं।‘ पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं, ठीक उसी तरह जब भी कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला, गांव या शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे और मिठाइयां बांटी जाएं। इससे लोगों में वोटिंग के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। इसके साथ ही यह भावना और सशक्त होगी कि एक वोटर होना कितना मायने रखता है।‘
आज दुनिया में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप बन रहा है
इन दिनों मैं सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड देख रहा हूं। लोग 2016 की अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। मैं भी आज आपसे अपनी एक याद को साझा करना चाहता हूं। आज से 10 साल पहले हमने एक शुरुआत की। मैं जिस जर्नी की बात कर रहा हूं, वह स्टार्ट अप इंडिया की जर्नी है। इसके हीरो हमारे युवा साथी हैं, जिन्होंने अपने कंफर्ट जोन से निकलकर जो इनोवेशन किए, वे इतिहास में दर्ज हो रहे हैं। आज दुनिया में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप बन रहा है। आज वो ऐसे काम कर रहे हैं जिसके बारे में दस साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं जो किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं। मैं एक आग्रह भी करना चाहता हूं भारत की इकॉनोमी तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हम सब पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ये जिम्मेदारी है क्वालिटी पर जोर देने की। इस साल हम पूरी ताकत से क्वालिटी को प्राथमिकता दें। कल से आज बेहतर क्वालिटी। इंडियन प्रोटक्ट का मतलब बन जाए टॉप क्वालिटी।
पीएम मोदी ने कहा, जेन-Z के बीच लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग
पीएम मोदी ने कहा, “भजन और कीर्तन हमारी संस्कृति की ताकत रहे हैं। आज की पीढ़ी भी कुछ नए कमाल कर रही है। युवाओं ने भक्ति को अपने अनुभव और जीवनशैली में ढाल दिया है। आपने ऐसे वीडियो जरूर देखे होंगे, जिसमें युवा इकट्ठा होते हैं, संगीत होता है और माहौल किसी कंसर्ट से जरा भी कम नहीं होता है, लेकिन वहां पूरी तनमयता के साथ भजन गाया जा रहा होता है। इसे भजन क्लबिंग कहा जा रहा है। यह खासकर जेन-Z के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश का पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जिक्र
देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग बेहद इनोवेटिव हैं और समस्याओं का समाधान खुद ढूंढ लेते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थानीय लोगों द्वारा की गई पर्यावरण संरक्षण की सफल पहलों का जिक्र कर जन-भागीदारी की ताकत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्धार की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या से निकलकर गंगा में मिलने वाली तमसा नदी कभी स्थानीय लोगों के जीवन की धुरी थी, लेकिन प्रदूषण के कारण इसकी धारा रुक गई थी। लेकिन, आजमगढ़ के लोगों ने एकजुट होकर नदी की सफाई अभियान चलाया, किनारों पर पेड़ लगाए और नदी को नया जीवन दिया। इसी तरह, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लंबे समय से सूखे की समस्या थी। यहां ‘अनंत निरु संकल्प प्रोजेक्ट’ के तहत स्थानीय लोगों ने करीब 10 जलाशयों को साफ किया और पुनर्जीवित किया।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल जल संरक्षण हुआ, बल्कि ग्रीन कवर भी बढ़ा और पूरा इकोसिस्टम निखर उठा। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आजमगढ़ हो या अनंतपुर, ये देखकर खुशी होती है कि लोग एकजुट होकर संकल्प लेते हैं। यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने जोर दिया कि ऐसी छोटी-छोटी पहलें बड़े बदलाव लाती हैं और पर्यावरण संरक्षण में जन-भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।
हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। दुनिया भर में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। देश के लोग जहां भी हैं, वे अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर रहे हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं। इन स्कूलों में तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है। इसके अलावा, यहां तेलुगु और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं पर भी बहुत फोकस रहता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...