Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हुआंग्येन द्वीप के पास डूबे विदेशी मालवाहक जहाज के चालक दल की खोज जारी

January 25, 2026

हुआंग्येन द्वीप के पास डूबे विदेशी मालवाहक जहाज के चालक दल की खोज जारी

23 जनवरी से चीनी तटरक्षक बल हुआंग्येन द्वीप के समीप समुद्री क्षेत्र में डूबे एक विदेशी मालवाहक जहाज के चालक दल के सदस्यों की तलाश के लिए लगातार व्यापक अभियान चला रहा है। खोज और बचाव कार्यों के दौरान अब तक 17 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है, जिनमें से दो की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई है, जबकि चार सदस्य अब भी लापता बताए गए हैं।

फिलीपीन की ओर से खोज एवं बचाव सहायता के अनुरोध के बाद, चीन के तटरक्षक पोत डोंगशा की एकीकृत कमान के अंतर्गत समन्वय स्थापित किया गया। 25 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर, चीनी तटरक्षक पोत डोंगशा और सैनमेन ने घटना स्थल पर पहुँचे फिलीपीन तटरक्षक पोत 9701 के साथ चालक दल के सदस्यों का सुरक्षित हस्तांतरण पूरा किया। यह कार्रवाई दोनों पक्षों के बीच सहयोग और त्वरित समन्वय का उदाहरण रही।

मालवाहक जहाज के पलटने की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के प्रत्युत्तर में, चीन का तटरक्षक बल त्वरित रूप से सक्रिय हुआ और संकट में फँसे नाविकों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए विशेष जहाजों को रवाना किया। वर्तमान में खोज और बचाव कार्य जारी हैं, तथा चीनी तटरक्षक बल ने लापता सदस्यों को ढूँढने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सभी संबंधित बलों को निरंतर संगठित करने की बात कही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें