नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान भवन के सामने ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर वह अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित करेंगे। साथ ही उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने वाले 25 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये की एकमुश्त नकद राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: UGC के नए नियम पर सवर्ण समाज में क्यों मचा हड़कंप? जानिए डर की असली वजह
मुख्यमंत्री वीरता पदक पाने वालों में बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, राहुल कुमार, घनश्याम यादव, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी शामिल हैं।
वहीं मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अमित कुमार, आरक्षी शेखर वर्मा, सरफराज अहमद (बरेली), लखनऊ कमिश्नरेट के उपनिरीक्षक पीयूष कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी पवन भाटी और सोनू भाटी (मथुरा), एसटीएफ के मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, आलोक रंजन, शिवानंद शुक्ला, आरक्षी विनोद कुमार यादव, आगरा कमिश्नरेट के निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, मैनपुरी के आरक्षी नवनीत कुमार, मथुरा जीआरपी के निरीक्षक विकास सक्सेना, मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार, जौनपुर के निरीक्षक आदेश त्यागी, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार सिंह, आज़मगढ़ के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव, अभिमीत कुमार तिवारी, आरक्षी सन्नी कुमार, संभल के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, एटीएस के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय कुमार और मदन कुमार पासवान शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस सम्मान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उनकी निष्ठा, साहस तथा कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करना है।
ये भी पढ़ें: Happy Republic Day 2026 : PM MODI ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें इस बार क्या है खास