Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का सैल्यूट बना चर्चा का विषय, वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस

January 26, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का सैल्यूट बना चर्चा का विषय, वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस

नेशनल डेस्क: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, लेकिन राजस्थान के बाड़मेर जिले से सामने आई एक तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। बाड़मेर की जिला कलेक्टर और चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिए गए एक सैल्यूट को लेकर सवालों के घेरे में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें:  बिना OTP भी खतरे में पड़ सकता है आपका WhatsApp, इन 5 जरूरी स्टेप्स से रखें अकाउंट Safe

उल्टी दिशा में सैल्यूट करने लगीं IAS टीना डाबी

जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में टीना डाबी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने का क्षण आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ पल के लिए टीना डाबी की नजर तिरंगे की जगह सामने लगे कैमरों की ओर चली गई, और उसी दिशा में उन्होंने सलामी दे दी। हालांकि वीडियो में यह भी देखा गया कि उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया, लेकिन यह पूरा दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इस मामले को लेकर लोग अलग-अलग राय रखने लगे।


टीना डाबी यूपीएससी टॉपर रही हैं और अपनी कार्यशैली व फैसलों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। आलोचकों का कहना है कि यह घटना केवल एक सामान्य गलती नहीं है, बल्कि यह उस दौर की सोच को दिखाती है जहां कैमरे और सार्वजनिक छवि पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि यह महज एक पल की मानवीय भूल थी और इसे अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। उनका तर्क है कि ऐसी छोटी तकनीकी चूक किसी के देशभक्ति या कर्तव्य पर सवाल नहीं उठा सकती।

यह भी पढ़ें: छोटी गलती चली जाती जान… बिना सेफ्टी के 1,667 फीट ऊंची इमारत पर चढ़ा शख्स

सोशल मीडिया पर बहस तेज

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक वर्ग इसे पद की गरिमा से जुड़ा मामला बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे बेहद मामूली घटना मान रहा है। फिलहाल, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और बाड़मेर से निकलकर पूरे प्रदेश में इस पर बात हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें