वायरल न्यूज: दुनिया के प्रसिद्ध रॉक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड ने एक बार फिर ऐसा साहसिक कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एलेक्स ने ताइवान की मशहूर गगनचुंबी इमारत ताइपे 101 पर बिना किसी रस्सी, हुक या सुरक्षा उपकरण के सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस उपलब्धि के साथ वे शहरी इलाके में किसी इतनी ऊंची इमारत पर फ्री-सोलो क्लाइंबिंग करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
फ्री-सोलो क्लाइंबिंग सबसे खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि इसमें सुरक्षा के लिए कोई सहारा नहीं होता। इस तरह की चढ़ाई में जरा-सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है, लेकिन एलेक्स ने पूरे आत्मविश्वास और संतुलन के साथ यह चुनौती पूरी की।
ये भी पढ़ें: Mexico में फुटबॉल मैदान बना गोलियों का निशाना, अंधाधुंध फायरिंग में 11 की मौत, 12 घायल
508 मीटर ऊंची ताइपे 101 इमारत को फतह करना आसान नहीं था। यह इमारत करीब 1,667 फीट ऊंची है और इसमें कुल 101 मंजिलें हैं, जो आठ अलग-अलग हिस्सों में बनी हुई हैं। इमारत की बनावट बेहद जटिल है। खासकर बीच की करीब 64 मंजिलें सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहीं, क्योंकि वहां पकड़ बनाने के लिए जगह बहुत कम थी और डिजाइन काफी मुश्किल था।
रविवार सुबह एलेक्स ने लाल टी-शर्ट पहनकर अपनी चढ़ाई शुरू की। नीचे खड़े हजारों लोग सांसें थामे इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के वे धीरे-धीरे ऊपर बढ़ते गए। करीब 90 मिनट की लगातार मेहनत के बाद एलेक्स इमारत की चोटी तक पहुंचने में सफल रहे।
American rock climber Alex Honnold climbed the Taipei 101 skyscraper in Taiwan without any ropes or protective equipment in a free solo climb broadcast live on Netflix with a 10-second delay. Read more here: https://t.co/Mzuzyb3NEq pic.twitter.com/oDBZR0mO2R
— The Associated Press (@AP) January 25, 2026
चोटी पर पहुंचने के बाद एलेक्स ने बताया कि ऊपर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ था। ऊपर से ताइपे शहर का दृश्य बेहद खूबसूरत और रोमांचक था। शिखर पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ उठाकर अपनी जीत का जश्न मनाया। हालांकि यह चढ़ाई पहले शनिवार को होनी थी, लेकिन खराब मौसम और तेज बारिश के कारण इसे 24 घंटे के लिए टालना पड़ा। रविवार को मौसम साफ होते ही एलेक्स ने इस खतरनाक मिशन को अंजाम दिया और इतिहास रच दिया।
बता दें साल 2004 में फ्रांस के मशहूर क्लाइंबर एलेन रॉबर्ट भी ताइपे 101 पर चढ़े थे, लेकिन उन्होंने सुरक्षा रस्सियों का इस्तेमाल किया था। एलेक्स होनोल्ड पहले ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने बिना किसी सहारे और सुरक्षा के इस इमारत को फतह किया।
ये भी पढ़ें: Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर हिमाचल की झांकी, देखने को मिली ‘देवभूमि’ से ‘वीरभूमि’ की यात्रा की झलक
मेष: दिन शुभ रहेगा...