
New Electric Cars: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है और ऑटोमोबाइल कंपनियां इस मौके को भुनाने के लिए नए-नए EV मॉडल्स पेश करने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में Tata Sierra EV सहित कुल चार नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारतीय सड़कों पर उतरने वाली हैं। खास बात यह है कि Maruti Suzuki और Toyota पहली बार भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेंगी, जबकि Tata Motors अपने EV लाइन-अप को और मजबूत बनाएगी। रेंज, टेक्नोलॉजी और डिजाइन के मामले में ये सभी गाड़ियां काफी चर्चा में रहने वाली हैं।
Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki की e Vitara कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसके 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते हैं। बड़ी बैटरी वेरिएंट एक बार फुल चार्ज पर लगभग 540 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है। यह SUV करीब 170 bhp की पावर देगी और डेल्टा, जेटा और अल्फा जैसे ट्रिम ऑप्शंस में आ सकती है। लंबे समय से Maruti की EV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक बड़ी पेशकश होगी।
Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser Ebella होगी, जो Maruti e Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित रहेगी। हालांकि, इसका डिजाइन ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम टच के साथ पेश किया जाएगा। इसमें भी लगभग 49 kWh और 61 kWh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो करीब 540 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इस मॉडल के जरिए Toyota भारत के EV सेगमेंट में एंट्री करेगी।
Tata Sierra EV और Tiago EV Facelift
Tata Motors अपनी मशहूर Sierra को एक नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने जा रही है। Tata Sierra EV में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है और इसमें 55 या 65 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, 2026 में Tata Tiago EV का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च होगा। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जबकि बैटरी और रेंज मौजूदा मॉडल जैसी ही रह सकती है।
Video: Nabha ਪੁਲਿਸ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, SSP Varun Sharma ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ
Tata Avinya Sportback
Tata Avinya Sportback कंपनी की सबसे प्रीमियम और एडवांस इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है। इसे 2026 के आखिर तक बाजार में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह EV एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है और इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी व फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा।