Best Electric Bikes for Daily Commute: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हर महीने लोगों का बजट बिगड़ रहा है। खासकर रोजाना ऑफिस जाने वालों को पेट्रोल पर काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन बन रहे हैं। इन्हें चार्ज करने का खर्च पेट्रोल के मुकाबले कम होता है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं ऐसे ही 5 विकल्पों के बारे में…
1. Oben Rorr Evo

Oben Rorr Evo उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें स्पोर्टी लुक वाली बाइक पसंद है। इसमें 3.4kWh की बैटरी और 9kW की मोटर दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।
2. Revolt RVX

Revolt RVX की खास बात इसकी बैटरी है। इसे बाइक से निकालकर घर में भी चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि इसमें 3.24kWh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह 160 किलोमीटर तक चल सकती है। जिन लोगों के पास पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
3. Avore EX1

कम बजट में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने वालों के लिए Avore EX1 एक ऑप्शन है। इसमें 3.24kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपये बताई गई है।
4. TVS iQube 3.5kWh

इतना ही नही अगर आपको बाइक की जगह स्कूटर पसंद है तो TVS iQube अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 3.5kWh की बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह 145 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसमें 32 लीटर का स्टोरेज भी मिलता है, जिसमें हेलमेट और सामान रख सकते हैं।
5. Ola Roadster X+ और Bajaj Chetak

Ola Roadster X+ और Bajaj Chetak भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के अच्छे ऑप्शन हैं। इनमें रोजाना सफर के लिए कई काम के फीचर्स मिलते हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई मॉडल चुन सकते हैं।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने से पहले उसकी बैटरी, रेंज और चार्जिंग समय की जानकारी जरूर लें। साथ ही नजदीकी शोरूम जाकर टेस्ट राइड करें। इससे आपको गाड़ी की स्पीड, आराम और परफॉर्मेंस का पता चल जाएगा।
नोट: खरीदने से पहले सभी मॉडल की कीमत और फीचर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या शोरूम से जरूर जांच लें।