Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL, MI vs RCB : ऋचा घोष की पारी गई बेकार; 15 रनों से हारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

January 27, 2026

WPL, MI vs RCB : ऋचा घोष की पारी गई बेकार; 15 रनों से हारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का 16वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा, कोटांबी के बीसीए स्टेडियम पर खेला गया। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने नेट साइवर-ब्रेट की तूफानी पारी की मदद से 15 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ एमआई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। आरसीबी लगातार 5 मुकाबले जीतने के साथ अगले दौर में पहुंचने वाली पहली टीम है, जिसके बाद उसे लगातार 2 मुकाबले गंवाने पड़े हैं।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआई ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम ने 16 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज सजीवन सजना का विकेट खो दिया था। यहां से नेट साइवर-ब्रंट ने हेली मैथ्यूज के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 73 गेंदों में 131 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 147 तक पहुंचाया। मैथ्यूज 39 गेंदों में 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद ब्रंट ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जुटाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। ब्रंट 57 गेंदों में 1 छक्के और 16 चौकों के साथ 100 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौर ने 12 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से लॉरेन बेल ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि नादिन डी क्लार्क और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट हासिल किया।


 

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 5.1 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से नादिन डी क्लार्क ने ऋचा घोष के साथ 36 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। क्लार्क 20 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद घोष ने अरुंधति रेड्डी (14) के साथ 7वें विकेट के लिए 34 गेंदों में 52 रन जुटाए।

एक पल ऐसा लगा रहा था कि एमआई इस मुकाबले को बड़े अंतर से अपने नाम करेगी, लेकिन घोष ने श्रेयंका पाटिल के साथ महज 18 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए आरसीबी की हार के अंतर को कम कर दिया। ऋचा घोष 50 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि पाटिल ने 5 गेंदों में 3 चौकों के साथ 12 रन बनाए। एमआई की तरफ से हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि शबनीम इस्माइल और अमेलिया केर को 2-2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, अमनजोत कौर ने 1 विकेट निकाला।


 

MIW = 199/4(20)  Mumbai Indians Women won by 15 runs
RCBW = 184/9(20)
PLAYER OF THE MATCH

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें