Dhurandhar OTT release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी पीरियड स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। रणवीर सिंह की दमदार लीड परफॉर्मेंस वाली इस फिल्म ने न सिर्फ देश में बल्कि इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब लंबे इंतज़ार के बाद फैंस के लिए खुशखबरी है यह मेगा हिट फिल्म आखिरकार OTT पर रिलीज़ हो चुकी है।
OTT पर कब और कहां देखें ‘धुरंधर’?
थिएटर्स में करीब 56 दिनों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद ‘धुरंधर’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो गई है। दर्शक इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी स्ट्रीमिंग की जानकारी दी, जिसके बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है और टॉप ट्रेंड्स में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा
कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 890 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 1428 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन्हीं आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है।
‘धुरंधर 2’ का इंतज़ार
पहले पार्ट की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें इसके सीक्वल पर टिकी हैं। मेकर्स पहले ही एलान कर चुके हैं कि ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने की उम्मीद की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...