Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Crime News : युवती की निर्मम हत्या, गड्ढे में दफनाया शव

January 31, 2026

Crime News : युवती की निर्मम हत्या, गड्ढे में दफनाया शव

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या कर शव को खेत में गड्ढे में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को मासोद चौकी अंतर्गत ग्राम वलनी में खेत में अज्ञात शव दिखाई देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव अत्यधिक क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में शव को दफनाया गया था, लेकिन गड्ढा उथला होने के कारण कुत्तों ने शव को बाहर निकाल लिया। शव के पास पड़ी टी-शर्ट, कपड़ों और लंबे बालों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक महिला है।

ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उसकी पहचान हुई। मृतका के परिजन ने 19 जनवरी को थाना मुलताई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर विशेष जांच दल गठित किया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें