Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: नरवाना के गांधी नगर में छत गिरने से मां व दूधमुंही बच्ची की मौत

February 1, 2026

हरियाणा: नरवाना के गांधी नगर में छत गिरने से मां व दूधमुंही बच्ची की मौत

नरवाना : नरवाना के वार्ड नं 14 में गांधी नगर में सुबह 8. 30 बजे छत गिरने से मां व दूधमुंही बच्ची की मौत होने से दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों मृतक मां-बेटी को नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा इतफाकिया कार्रवाई करवाकर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी छत गिरने से मां-बेटी की मौत होने की सूचना मिलने पर तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।

उनके द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति इस दु:ख की घड़ी में संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही नायब तहसीलदार रणबीर सिंह भी पहुंचे और उनके द्वारा कहा गया कि प्रशासन द्वारा जो भी मदद होगी, वो उनको दी जाएगी। गांधी नगर वासी आशीष ने बताया कि वह घरों में सफेदी-पेंट करने का काम करता है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ एक कमरे में तथा उसका पिता, माता व छोटा भाई मनीष दूसरे कमरे में रहते थे।

उसने बताया कि सुबह जब उसकी पत्नी ऊषा, बेटी माइरा को बाहर शौचालय से लेकर अंदर कमरे में पहुंची ही थी, कि भरभराकर छत गिर गई। जिसके बाद उसकी पत्नी व बेटी मलबे के नीचे दब गई। आस-पास के पड़ोसियों ने जब छत गिरने का शोर सुना, तो वो दौड़कर भागे आए। लेकिन मलबे के नीचे दबने से उसकी पत्नी ऊषा व बेटी माइरा को निकाला नहीं जा सका। पड़ोसियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आशीष ने बताया कि मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में था और छत में पानी बैठने के कारण यह हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें