Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holidays: फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपने राज्य के अनुसार जानें कब रहेगी छुट्टी

February 1, 2026

Bank Holidays: फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपने राज्य के अनुसार जानें कब रहेगी छुट्टी

Bank Holidays: अगर आप फरवरी 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसर भी शामिल हैं।

साप्ताहिक छुट्टियां रहेंगी तय
फरवरी 2026 में कुल 4 रविवार पड़ रहे हैं – 1, 8, 15 और 22 फरवरी। इन सभी दिनों देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा, 14 फरवरी (दूसरा शनिवार) और 28 फरवरी (चौथा शनिवार) को भी सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह केवल साप्ताहिक अवकाश से ही 6 दिन बैंक नहीं खुलेंगे।

ये भी पढ़ें- बजट से पहले राष्ट्रपति द्वारा वित्त मंत्री को क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

 

स्थानीय कारणों से 3 अतिरिक्त छुट्टियां
साप्ताहिक अवकाश के अलावा, कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व और स्थापना दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे।

18 फरवरी (बुधवार):
इस दिन सिक्किम में लोसर पर्व के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। लोसर तिब्बती बौद्ध समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल के रूप में मनाया जाता है।

19 फरवरी (गुरुवार):
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस वजह से पूरे राज्य में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें- आज PM मोदी का पंजाब दौरा…करेंगे हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन, डेरा बल्लां में संत निरंजन दास से करेंगे मुलाकात

 

20 फरवरी (शुक्रवार):
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। दोनों ही राज्यों में इस मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

जरूरी काम पहले निपटा लें
हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, लेकिन शाखाओं से जुड़े काम जैसे चेक क्लियरेंस, कैश जमा या ड्राफ्ट प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सलाह है कि अपने राज्य के अनुसार छुट्टियों की तारीखें देखकर ही बैंक से जुड़ी योजनाएं बनाएं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें