Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Budget 2026: हिमाचल प्रदेश को इस बार बजट में क्या मिला? यहां देखें पूरी अपडेट

February 1, 2026

Budget 2026: हिमाचल प्रदेश को इस बार बजट में क्या मिला? यहां देखें पूरी अपडेट

हिमाचल डेस्कः देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के लोगों की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं। बजट की पहली बड़ी घोषणा के तहत वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने का ऐलान किया है।

माउंटेन ट्रेल्स पहाड़ी या जंगली क्षेत्रों में बनाए जाने वाले विशेष रास्ते या पगडंडियां होती हैं, जिनका उपयोग ट्रैकिंग, पैदल यात्रा, माउंटेन बाइकिंग और अन्य रोमांचक गतिविधियों के लिए किया जाता है। इस पहल से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :-

केंद्रीय बजट 2026 का सीधा प्रसारण भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर, शिमला में सुना। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट किया।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला है, जिसमें गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए करीब ₹11,800 करोड़ का विशेष आवंटन किया गया था। यह राशि सड़कों, जल आपूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए निर्धारित की गई थी।

हिमाचल को आपदा राहत के लिए अतिरिक्त सहायता की उम्मीद

पिछले तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हिमाचल प्रदेश को करीब ₹20 से ₹25 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार आपदा प्रबंधन और पुनर्वास के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता का प्रावधान करेगी। राज्य सरकार समय-समय पर इस मांग को केंद्र के समक्ष उठाती रही है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें