Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का पर्यटन वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है

February 2, 2026

चीन का पर्यटन वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है

इंटरनेशनल डेस्क: पिछले बुधवार की सुबह मैं पेइचिंग की मेट्रो में सफर कर रही थी, तभी अचानक मेरे कानों में एक बेहद परिचित सी भाषा गूंजी- हाँ, आपने सही सुना, पेइचिंग की मेट्रो में… हिंदी! मैंने आवाज़ की दिशा में देखा- एक भारतीय परिवार। वे चीन घूमने आए थे। सुना है आजकल भारतीयों का चीन घूमना आना एक फैशन बन गया है। सच कहूँ तो, हाल ही में पेइचिंग- नहीं, पूरे चीन में – कई नई भाषाएँ सुनाई देने लगी हैं। मेट्रो में, पर्यटन स्थलों पर, यहाँ तक कि मेरे घर के नीचे एक ढाबे में भी, अलग-अलग भाषाएँ बोलते चेहरे नज़र आते हैं। सही कहा! अब केवल “चीन का पर्यटन बूम” कहना, दुनिया भर के दोस्तों के उत्साह को बयान करने के लिए काफी नहीं है। वे तो यहाँ रहकर एक “चीनी” बनने का सपना देखने लगे हैं। आज मैं आपको “चीनी बनने” के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के बारे में बताऊँगी।

पहला चरण: क्लासिक स्पॉट्स पर जाना

पहला चरण – “किताबों से निकलकर असल ज़िंदगी में आना!” कई विदेशी दोस्तों के लिए, ग्रेट वॉल, फॉरबिडन सिटी, ये नाम सिर्फ किताबों, फिल्मों या टीवी में ही हुआ करते थे। अब?
“जीवन में एक बार ज़रूर देखने वाली” लिस्ट में से एक-एक जगह पर टिक लगाते जाइए। आओ, एक सेल्फी ले लो, एचीवमेंट अनलॉक! लेकिन जल्द ही, वे बस एक साधारण टूरिस्ट बने रहने से संतुष्ट नहीं होते…

दूसरा चरण: डीप एक्सपीरियंस

फिर शुरू होता है दूसरा चरण: चीनी जीवन में गहराई से डूब जाना। इस दौरान, उन्हें अक्सर “लाइफस्टाइल का झटका” लगता है।
यही वह चीज़ थी, जो सोशल मीडिया पर “चाइना ट्रिप के तीन ज़रूरी अनुभव” के नाम से वायरल हुई थी:
अविश्वसनीय ऑनलाइन पेमेंट
अविश्वसनीय हाई-स्पीड रेल
अविश्वसनीय होटल रोबोट्स
चीन के जीवन की टेक्नोलॉजी और सुविधा, कभी ट्रैवल ब्लॉगर्स के वीडियो की पहचान हुआ करती थी। लेकिन अब… यह भी अपडेट हो चुका है!

तीसरा चरण: नए ट्रेंड्स

पिछले छह महीनों में “चाइना ट्रिप के तीन अनुभव” बदल गए हैं।अब नया टॉप ट्रेंड है – दांतों का इलाज, चश्मा लगवाना, और ट्रेडिशनल चाइनीज इलाज (TCM)। यानी मेडिकल टूरिज्म। कारण बहुत सरल है: क्वालिटी अच्छी, स्पीड तेज़, कीमत बढ़िया। दांतों का डॉक्टर? सब जानते हैं – सुना है कई देशों में अपॉइंटमेंट को छह महीने इंतज़ार करना पड़ता है। चीन में? शायद एक दिन में काम हो जाए, साथ में घूमने का मज़ा भी। हैशटैग #MedicalTourism के नीचे ढेरों लोग वीडियो देखकर दोस्तों को टैग कर रहे हैं: “पैसे बचाओ! अगले साल चीन जाकर अपने विस्डम टीथ का इलाज करवाते हैं!” चश्मा लगवाना? वह भी फिक्स! और TCM? एक्यूपंक्चर से लेकर मसाज तक – कई जिज्ञासु विदेशी दोस्तों के लिए, यह इलाज भी है और एक प्राचीन संस्कृति का सीधा अनुभव भी। चीन की कई देशों के लिए वीज़ा सुविधा के साथ मिलाकर, यह एक “सुपर-वैल्यू हेल्थ वेकेशन” बन जाता है। इसीलिए कई लोग शिकायत करते हैं: “वीज़ा-फ्री पीरियड कम पड़ रहा है!”

चौथा चरण: कल्चरल कनेक्शन

क्या बस इतना ही काफी है? नहीं! सोशल मीडिया पर #BecomingChinese और #VeryChinesePhase ये दो हैशटैग मिलाकर 15 अरब व्यूज पार कर चुके हैं! मतलब? विदेशी दोस्त अब सिर्फ अनुभव करने से आगे बढ़कर, चीनी लाइफस्टाइल एस्थेटिक्स को अपनाने और उसमें घुलने-मिलने लगे हैं। यह ट्रेंड इतना ज़ोरदार है कि Vox और Fast Company जैसी गंभीर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भी इस पर रिपोर्ट्स छापी हैं, और इसे “2026 की शुरुआत की सबसे हार्टवॉर्मिंग कल्चरल मामला” बताया है। वे सिर्फ चीन की सुविधा और नज़ारों से ही नहीं, बल्कि चीन की ठोस, जीवंत और गर्मजोशी भरी जीवनशैली से प्यार करने लगे हैं।

पाँचवाँ चरण: जारी है…

तो, एक चीनी बनने के लिए कम से कम चार चरणों से गुज़रना पड़ता है। हाहा, लैंडमार्क्स देखने से लेकर, टेक्नोलॉजी से हैरान होने, फिर जीवन की सुविधाओं को महसूस करने, और आखिर में एक जीवनशैली को सराहने और जीने तक – विदेशी दोस्तों की चीन को समझने की परतें गहरी होती जा रही हैं। चीन एक विशाल, लगातार अपडेट होने वाला सरप्राइज बॉक्स है – हर बार खोलने पर नई खुशी मिलती है। 96 लाख वर्ग किलोमीटर की इस धरती पर, अभी बहुत सारा जीवन देखने और अनुभव करने को बाकी है। यह वैश्विक “चाइना फैशन” – इसके भविष्य की संभावनाएँ? कुछ भी हो सकता है। तो, एक चीनी कैसे बना जाए? चलिए, चीन पहुँचने से शुरू करते हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें