Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीनियर डिप्टी मेयर ने लोगों की समस्याओं का हल करवाने के लिए निर्देश जारी किया

February 3, 2026

सीनियर डिप्टी मेयर ने लोगों की समस्याओं का हल करवाने के लिए निर्देश जारी किया

अमृतसर: वार्ड नंबर 15 के क्षेत्र गुरु नानक नगर में लोग नरक जैसा जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। सीवरेज जाम होने के चलते दूषित पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है, लेकिन जैसे ही यह मामला सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा के ध्यान में आया तो उन्होंने रात के समय ही कर्मचारियों की टीम बनाकर इसके समाधान का निर्देश जारी किया। प्रियंका शर्मा खुद भी जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची और लोगों ने उन्हें बताया कि बीते लंबे समय से सीवरेज की समस्या लोगों के जी का जंजाल बने हुए हैं। दूषित पानी के चलते लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

प्रियंका शर्मा ने कहा कि बहुत ही चिंताजनक माहौल में जहां के लोग रहने के लिए मजबूर हैं। सीवरेज का पानी गम में घुसा हुआ था और गंदी बदबू स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी पैदा कर रही थी। आम आदमी पार्टी से इस वार्ड के इंचार्ज कर्मजीत सिंह ने उन्हें देर रात फोन पर जानकारी देते हुए इस क्षेत्न की समस्या बताई। साथ ही उन्होंने गंदगी की एक वीडियो उनको दिखाई तो वह दंग रह गई कि कैसे बुरे हालात में लोग अपना जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि वीडियो को देखते ही इसका समाधान करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारी को निर्देश जारी किए। देर रात ही कर्मचारियों की टीम में मौके पर पहुंची और समस्या का समाधान करने के लिए जुट गई। सीवरेज की सफाई निरंतर ना होने के चलते हालात खराब हुए हैं। 12 फुट का सीवरेज पाइप है और उसमें 11 फीट तक गाद भरी हुई है। लाइन की सफाई के अलावा उनके क्षेत्न में भी सीवरेज को पूरी तरह से साफ करवाया जाएगा जिसके साथ समस्या का पूर्ण रूप से समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों से की गई बातचीत के दौरान पता चला है कि सीवरेज का पानी डाउन होते ही पेयजल में आने वाली दिक्कत दूर हो जाएगी। फिलहाल जो दूषित पेयजल सप्लाई घरों में आ रही है उसका भी समाधान हो जाएगा। इसके अलावा दूर तो दूर कूड़े की लिफ्टिंग के लिए हर घर तक कंपनी द्वारा पहुंच की जा रही है। लगभग प्रत्येक घर में कंपनी की ओर से स्कैनर लगा दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें