Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather today 4 February 2026: सावधान! मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

February 4, 2026

Weather today 4 February 2026: सावधान! मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

Weather today 4 February 2026: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर अब मैदानी इलाकों तक साफ महसूस किया जा रहा है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज कई राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में सुबह घना कोहरा, दिन में साफ मौसम
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। विजिबिलिटी कम रहने के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका है। IMD ने सावधानी बरतने की सलाह देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मेष राशि वालों पर विरोधी रहेंगे हावी, जानें अन्य राशियों का हाल

 

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। आगरा, मुरादाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार में ठंड बरकरार, घने कोहरे की संभावना
बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत मिलने के आसार कम हैं। राज्य के कई हिस्सों में आज घना कोहरा छा सकता है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है और आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का असर जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- भारत-PAK मैच के बहिष्कार पर भड़के कपिल देव, बोले- पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी

हरियाणा और पंजाब में बदलता मौसम
हरियाणा और पंजाब में भी मौसम करवट लेता नजर आएगा। अगले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पंजाब के जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हरियाणा में भी इसी तरह के हालात रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी
जम्मू-कश्मीर में मौसम में धीरे-धीरे सुधार जरूर हो रहा है, लेकिन ठंड अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें