खेल डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान ने साफ किया है कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ यह मैच नहीं खेलेगा।
भारत और पाकिस्तान की टक्कर क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। मैच से पहले ही इस फैसले को लेकर विवाद तेज हो गया है और कई दिग्गज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने पाकिस्तान के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनीति से ज्यादा पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वाला है।
कपिल देव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह के फैसलों का सीधा असर युवा खिलाड़ियों के करियर पर पड़ता है। अगर खिलाड़ी खुद नहीं खेलना चाहते, तो उन्हें सामने आकर यह कहना चाहिए। लेकिन अगर बोर्ड खिलाड़ियों को खेलने से रोकता है, तो इससे देश और क्रिकेट बोर्ड की छवि खराब होती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार मैचों का बहिष्कार करने से पाकिस्तान क्रिकेट दुनिया से अलग-थलग पड़ जाएगा। कपिल देव के मुताबिक, इस तरह के फैसले पाकिस्तान की आने वाली एक पूरी पीढ़ी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस फैसले से आईसीसी भी मुश्किल में आ गई है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाले मैच होते हैं। टीवी और स्पॉन्सरशिप से होने वाली बड़ी आमदनी इन्हीं मैचों पर निर्भर रहती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...