Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Border 2 BO Day 13: 13वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही कमाई

February 5, 2026

Border 2 BO Day 13: 13वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही कमाई

Border 2 Box Office Day 13: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने न सिर्फ पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की, बल्कि दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का भरोसा बनाए रखा है। यही वजह है कि फिल्म को साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है।

दूसरे बुधवार भी जारी रही कमाई की रफ्तार

शानदार ओपनिंग के साथ 30 करोड़ से शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि वीकडेज में दूसरे हफ्ते हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी रखा।

ये भी पढ़ें : Ajit Doval ने अमेरिकी विदेश मंत्री को सुनाई थी खरी-खरी, कहा-भारत को डराइए मत, ट्रंप के हटने का इंतजार करेंगे…

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 224.25 करोड़ रुपये जुटाए थे।
इसके बाद:

8वें दिन: 10.75 करोड़
9वें दिन: 17.75 करोड़
10वें दिन: 22.5 करोड़
11वें दिन: 5.75 करोड़
12वें दिन: 5.75 करोड़

वहीं, सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

13 दिनों में कुल कमाई

13वें दिन की कमाई को जोड़ने के बाद ‘बॉर्डर 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 290.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

ये भी देखें : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਚੱਲਣਗੀਆਂ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ! 8 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਇਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ Alert

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्काई फोर्स’ से आगे निकली ‘बॉर्डर 2’

दूसरे हफ्ते में भले ही कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘स्काई फोर्स’ ने अपने दूसरे बुधवार को सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने उसी दिन 4 करोड़ रुपये बटोर लिए। यह साफ तौर पर दर्शाता है कि फिल्म की पकड़ अभी भी सिनेमाघरों में मजबूत बनी हुई है।

300 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपना बजट निकाल चुकी है। अब ‘बॉर्डर 2’ को 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ करीब 10 करोड़ रुपये और कमाने हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दूसरे वीकेंड तक फिल्म इस आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है और साल 2026 की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें