Saiyaara Re-release: वैलेंटाइन वीक में रोमांस का तड़का लगाने के लिए साल 2025 की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। रिलीज के समय दर्शकों का दिल जीत चुकी यह फिल्म अब दोबारा सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेर रही है।
वैलेंटाइन वीक में खास वापसी
बता दें कि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल लव स्टोरी ने अपनी पहली रिलीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था और 50 दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में टिकी रही। इसके बाद 12 सितंबर 2025 को फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। अब वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर, 7 फरवरी से 13 फरवरी तक ‘सैयारा’ को भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है। YRF ने बिना किसी बड़े प्रचार के यह सरप्राइज प्लान किया, जिससे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सीमित शहरों में लिमिटेड शो
BookMyShow की जानकारी के मुताबिक, फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में सीमित स्क्रीनिंग के साथ दिखाई जा रही है। मुंबई में दर्शक पूरे वीकेंड फिल्म का आनंद ले सकते हैं, जबकि दिल्ली में इसके शो मिड-वीक तक उपलब्ध हैं। री-रिलीज के लिए टिकट के दाम भी किफायती रखे गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस रोमांटिक कहानी को दोबारा बड़े पर्दे पर देख सकें।
अनीत पड्डा और अहान पांडे की प्रतिक्रिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में अनीत पड्डा ने फिल्म को मिले प्यार को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि दर्शकों की प्रतिक्रियाएं उनके लिए काफी भावुक करने वाली थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने इस सफलता के दबाव को संभालना सीख लिया। अनीत ने यह भी कहा कि को-स्टार अहान पांडे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे और दोनों एक-दूसरे को याद दिलाते थे कि वे दर्शकों को ऐसा प्यार दिखाना चाहते हैं जिसे लोग भूलते जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 16वें दिन पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
कहानी और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
फिल्म की कहानी वाणी बत्रा नाम की एक पत्रकार और कृष कपूर नाम के एक उभरते सिंगिंग स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल जाती है, लेकिन इस रिश्ते को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ‘सैयारा’ यह संदेश देती है कि सच्चा प्यार हर चुनौती से बड़ा होता है। कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 398 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड लगभग 570 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...