Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: बिलासपुर में प्रवासी महिला की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव, पति और देवर फरार

February 9, 2026

Himachal: बिलासपुर में प्रवासी महिला की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव, पति और देवर फरार

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के बिलासपुर शहर से सटे ओयल पंचायत के दनोह गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति और देवर ने मिलकर की और शव को घर में बने सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से सीमेंट लगाकर बंद कर दिया।

कई दिनों तक घर से दुर्गंध आने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और देवर मौके से फरार होकर अपने मूल गांव झारखंड चले गए। महिला के लंबे समय तक संपर्क में न आने पर उसके मायके पक्ष को शक हुआ। इसके बाद परिजन महिला की तलाश में बिलासपुर पहुंचे। जब वे ओयल पंचायत स्थित महिला के किराये के मकान पर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें :-

पूरे इलाके में फैली सनसनी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली। जांच के दौरान घर में बने सेप्टिक टैंक पर पुलिस को शक हुआ, क्योंकि उस पर सीमेंट की ताजा परत लगी हुई थी। टैंक को खुलवाने पर उसके अंदर से महिला का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान एक प्रवासी महिला के रूप में हुई है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पति और देवर की संलिप्तता की पुष्टि की है।

पुलिस ने हत्या का मामला कियाा दर्ज

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें