Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Unnao rape case: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

February 9, 2026

Unnao rape case: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Unnao rape case: उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर के मामले की सुनवाई तीन महीने में पूरी करें। सेंगर ने निचली अदालत से मिली 10 साल की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है, वहीं पीड़िता की तरफ से सजा बढ़ाने की मांग की है।

उम्रकैद की सजा काट रहा है सेंगर
सेंगर के वकील ने कहा कि सेंगर 9 साल 7 महीने की सजा काट चुका है जबकि कुल सजा 10 साल की है। लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। सीबीआई की तरफ से एसजी तुषार मेहता ने कहा कि सेंगर रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सेंगर से जुड़े दोनों मामलों – उन्नाव रेप केस और पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत की न्यायिक प्रक्रिया अलग-अलग स्तरों पर चल रही है।

ये भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की रिलीज़ डेट हुई पहले; दर्शकों की चर्चा पर Akshay Kumar का आया रिएक्शन

 

कसाब का दिया उदाहरण
सीजीआई ने कहा कि इस देश में कानून का पालन होता है यहां तक कि खतरनाक आतंकवादियों और देशद्रोहियों के मामलों की भी निष्पक्ष सुनवाई होती है। एसजी तुषार मेहता ने कहा कि यहां तक कि कसाब को भी पूरी कानूनी प्रक्रिया दी गई थी। सीजेआई ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपील की निष्पक्ष सुनवाई हो। 19 जनवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत की रद्द
बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से जमानत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। 19 जनवरी को हाईकोर्ट ने यह निर्णय सुनाया था, जिसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर को मिली नई रफ्तार: मिजोरम से असम के बीच शुरू हुई ऐतिहासिक ट्रेन सेवा

 

वहीं दुष्कर्म के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी चल रहा है, जिसमें हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दी और जमानत को रद्द कर दिया। ‌

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें