Arshdeep Singh: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया से भिड़ने के लिए तैयार है, लेकिन इस मैच पर खास नजरें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर टिकी होंगी। वजह साफ है, अर्शदीप के पास भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का बड़ा मौका है।
अश्विन का रिकॉर्ड खतरे में
अर्शदीप सिंह अब तक T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 15 मैचों में 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मौजूदा टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ दो विकेट झटककर अपनी शानदार फॉर्म का संकेत दे दिया है। अब वह पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। अश्विन ने भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में कुल 32 विकेट लिए थे।
अगर अर्शदीप नामीबिया के खिलाफ चार विकेट चटकाते हैं तो वह यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जबकि तीन विकेट लेने पर भी वह अश्विन की बराबरी कर लेंगे और भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में शीर्ष स्थान साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें- उतार-चढ़ाव के बीच फिर घटी सोने-चांदी की कीमतें, जानें ताजा कीमतें
दिल्ली में बन सकता है इतिहास
12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में अर्शदीप की मौजूदा लय को देखते हुए रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना जताई जा रही है। पावरप्ले में स्विंग और डेथ ओवरों में उनकी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी उन्हें विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरनाक बनाती है।
T20 वर्ल्ड कप में भारत के टॉप विकेट टेकर
अब तक T20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अश्विन (32 विकेट) पहले स्थान पर हैं। उनके बाद अर्शदीप सिंह (29), जसप्रीत बुमराह (26), हार्दिक पंड्या (24) और रवींद्र जडेजा (22) का नंबर आता है।.
ये भी पढ़ें- ‘ठाकुर हूं मैं’ वाले वीडियो पर बैंककर्मी आस्था सिंह ने दी सफाई, कहा- अपनी जाति पर है गर्व…
T20I में भी अर्शदीप का दबदबा
अर्शदीप सिंह पहले ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने 77 मैचों की 76 पारियों में 120 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है। इस सूची में जसप्रीत बुमराह 107 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, बदलाव के संकेत
भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और खिलाड़ियों को एक दिन के ब्रेक के बाद अभ्यास सत्र शुरू करने की संभावना है। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट लेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...