Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी का बड़ा बयान, ‘कयामत तक भी नहीं होगा बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण’

February 10, 2026

CM योगी का बड़ा बयान, ‘कयामत तक भी नहीं होगा बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण’

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां राम मंदिर बन चुका है, वहां किसी और ढांचे की कल्पना भी बेकार है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना जताई जा रही है। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा “कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण जनता से किया गया वादा था, जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया: “हमने कहा था-रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और मंदिर वहीं बन गया।” उनके अनुसार, यह मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है।

 

 

अवसरवादी लोग स्वार्थ के लिए राम को भूल जाते हैं
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए भगवान राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था का प्रतीक है, और भगवान राम सबके हैं।

 

कानून तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी
सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।” उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश और सनातन पर हमला करने की कोशिश करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें