Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुरंधर नैटफ्लिक्स वैश्विक सूची में शीर्ष पर, पाकिस्तान में भी नंबर 1

February 11, 2026

धुरंधर नैटफ्लिक्स वैश्विक सूची में शीर्ष पर, पाकिस्तान में भी नंबर 1

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने नैटफ्लिक्स की वैश्विक शीर्ष 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत और अन्य बाजारों में फिल्म को जबरदस्त दर्शक मिले हैं। इनमें पाकिस्तान भी शामिल है, जहां से फिल्म की अधिकांश कहानी संबंधित है। नैटफ्लिक्स के टुडम साप्ताहिक सूची के अनुसार, 26 जनवरी से एक फरवरी तक धुरंधर को 76 लाख लोगों ने देखा। जिसके बाद फिल्म ने गैर-अंग्रेजी फिल्मों में वैश्विक चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म पाकिस्तान में नैटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की सूची में भी पहले स्थान पर रही, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है क्योंकि भारतीय फिल्मों को वहां सिनेमाघरों में रिलीज नहीं मिलती है और यह फिल्म उस देश से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद पर आधारित है। 5 दिसंबर को प्रर्दिशत हुई फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म 30 जनवरी से नैटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई।

कराची के लयारी कस्बे से संबंधित धुरंधर कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक एवं आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमता है। कराची के इस कस्बे को गिरोह युद्धों और हिंसक क्षेत्रीय लड़ाइयों के इतिहास के लिए जाना जाता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अजरुन रामपाल, आर माधवन और सारा अजरुन भी हैं। सूची से पता चलता है कि फिल्म ने बंगलादेश, श्रीलंका सहित पूरे दक्षिण एशिया में अच्छा प्रदर्शन किया है।

कथित तौर पर पाकिस्तान विरोधी दृष्टिकोण के कारण खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद, धुरंधर इस क्षेत्र के कई इलाकों में ट्रैंड कर रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, यह संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर और ओमान में नंबर 1 स्थान पर है, कुवैत में नंबर 4 और सऊदी अरब में नंबर 6 पर है। पाकिस्तान में भी शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में भारतीय फिल्मों का दबदबा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें