
लुधियाना: फिरोजपुर रोड की एलिवेटेड रोड पर पी.आर.टी.सी. की तेज रफ्तार बस ने नैशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) की खड़ी स्कॉर्पियो जीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप जाकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के समय हाईवे अथॉरिटी के मुलाजिम सड़क पर कैट आई लगा रहे थे और जीप में कोई भी मौजूद नहीं था। इस हादसे में एन.एच.ई.आई. के मु़लाजिम भी बाल-बाल बच गए। खैरियत यह रही कि जीप डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ निकल रहे किसी वाहन से नहीं टकराई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उधर, इस हादसे के बाद एलिवेटिड रोड पर वाहनों की कतारे लग गईं। मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। यह हादसा मंगलवार शाम फिरोजपुर एलिवेटेड रोड पर पीएयू गेट नंबर 2 के नजदीक हुआ। सड़क पर नैशनल हाईवे की तरफ से कैट आई लगाने का काम चल रहा है। मुलाजिम काम कर रहे थे, जबकि उनकी स्कॉर्पियो जीप सड़क पर डिवाइडर के साथ खड़ी थी। हादसा न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानी भी बरती गई थी और बैरिकेड भी लगाया गया था।
तभी पठानकोट से सिरसा की तरफ जाने वाले पीआरटीसी की तेज रफ्तार बस ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप डिवाइडर पर जा चढ़ी और वहां लगे लोहे के एंगल में फंसकर रुक गई। खैरियत यह रही कि एंगल में फंसने के कारण जीप सड़क के दूसरी तरफ नहीं गई। नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। हाई वे अथॉरिटी के एडमिन (एच. आर) अनिल नायडू का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। खैरियत यह रही कि उनका कोई आदमी चपेट में नहीं आया। उधर, बस के ड्राइवर जोगिंदर सिंह का कहना है कि बस की रफ्तार ईतनी ज्यादा नहीं थी। दूसरी तरफ कारें निकल रही थी, जब उसने कट मारा तो गाड़ी से टक्कर हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...