Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकान मालिक ने नहाती हुई महिला की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तंग आकर युवती ने की खुदकुशी

February 12, 2026

मकान मालिक ने नहाती हुई महिला की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तंग आकर युवती ने की खुदकुशी

लुधियाना: मकान मालिक ने बाथरूम में नहा रही 32 वर्षीय विवाहिता की वीडियो अपने मोबाइल पर बना ली और उसे परेशान करने लगा। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपने मोबाइल पर इस बारे में कई वीडियो बनाई। थाना टिब्बा की पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक समेत 2 आरोपियों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान मकान मालिक सतनाम सिंह उर्फ टिंका व पुष्पा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

उधर, पुलिस ने महिला के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने यह मामला डेरा बस्सी, शहीद भगत सिंह नगर निवासी पाला राम की शिकायत पर दर्ज किया है। पाला राम का कहना है कि उसकी बेटी की शादी लुधियाना में हुई थी। उसका कहना है कि उसकी बेटी के एक बेटा और बेटी है। उसने बताया किउनका दामाद रोजगार की तलाश में विदेश गया हुआ है। पाला राम का कहना है कि उसकी बेटी और उनका परिवार आरोपी टिंका के यहां किराए पर रहते हैं।

उसके पिता ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को उसकी बेटी के ससुर का फोन आया। उसने बताया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। बेटी की मौत पता चलते ही वह उसके ससुराल पहुंचे। परिवार का कहना है कि जब उन लोगों ने अपनी बेटी का मोबाइल खंगाला, तो उसमें कुछ वीडियो क्लिप मिले। इसमें उनकी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसकी नहाते हुए की वीडियो बनाई और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की जबरदस्ती और लगातार परेशान करने के कारण ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें