आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 83,674.92 पर आ गया, जबकि निफ्टी 146.65 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,807.20 पर बंद हुआ।
सबसे ज्यादा दबाव निफ्टी आईटी इंडेक्स पर रहा, जो 5.51 प्रतिशत टूट गया। कोफोर्ज 6.50 प्रतिशत, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज 6.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 5.98 प्रतिशत, इन्फोसिस 5.84 प्रतिशत, एलटीआई माइंडट्री 5.51 प्रतिशत और टीसीएस 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
अन्य सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। निफ्टी रियल्टी 1.45 प्रतिशत, मीडिया 1.31 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस 1.19 प्रतिशत, सर्विसेज 0.68 प्रतिशत, एनर्जी 0.56 प्रतिशत और एफएमसीजी 0.51 प्रतिशत कमजोर रहे।
हालांकि कुछ सेक्टरों में हल्की मजबूती दिखी। निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.73 प्रतिशत, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.40 प्रतिशत और फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए।
बड़ी कंपनियों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 283.70 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 60,470.85 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 17,344.10 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, एसबीआई, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में बढ़त रही। वहीं टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एचयूएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक गिरावट में रहे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे के मुताबिक, बाजार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई और पूरे दिन दबाव बना रहा। निफ्टी ने 25,750 से 25,850 के दायरे में कारोबार किया। उनका कहना है कि गिरावट के बावजूद इंडेक्स अब भी 20 डीएमए के ऊपर है। ऊपर की ओर 26,000 अहम रुकावट रहेगा, जबकि 25,750 से 25,500 के बीच का स्तर सपोर्ट जोन माना जा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...