मुंबई: अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लॉरैंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक धमकी भरी ई-मेल मिली है। इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी मिली थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि आयुष शर्मा के बांद्रा स्थित कार्यालय को भेजे गए ईमेल में बड़ी रकम मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
सूत्रों ने बताया कि यह हाल ही में सलमान खान को मिली धमकियों के बाद मिला है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी शामिल है, जो लॉरैंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है। हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। पुलिस ईमेल के स्नेत की और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है। फैडरेशन ऑफ वैस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिख मुद्दे पर चर्चा करने और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...