नई दिल्ली। Netaji Subhas Chandra Bose International Airport पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की खबर सामने आई। यह फ्लाइट कोलकाता से शिलांग जा रही थी। इसी दौरान फ्लाइट की टॉयलेट में एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसकी खबर लगते ही सभी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कौन-सी फ्लाइट थी?
यह फ्लाइट इंडिगो की 6E3074 थी, जो सुबह 9:15 बजे कोलकाता से शिलांग के लिए उड़ान भरने वाली थी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि उड़ान भरने से ठीक पहले बम की सूचना मिली।
टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में एक कागज मिला। उस कागज पर लिखा था कि विमान के अंदर बम रखा हुआ है। जैसे ही यह नोट मिला, तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी गई।
इसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतार लिया गया।
विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
सुरक्षा के लिहाज से विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया। वहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी तरह से जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा कर्मियों ने विमान के हर हिस्से की गहन जांच की। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।
सुरक्षा के लिए बरती जा रही पूरी सावधानी
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों और विमान की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यात्रियों को हुई परेशानी
फ्लाइट रोके जाने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री घबरा गए और अपनी आगे की यात्रा को लेकर परेशान दिखे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...