नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली पिछली पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश को “गांधी परिवार का एटीएम” बना दिया था। पुडुचेरी के कराईकल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि उस समय की सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ।
यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट
उन्होंने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और डिप्लोमा की सीटों की खुलेआम नीलामी की गई। यहां तक कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए आरक्षित सीटें भी पैसों के लिए अमीर लोगों को बेच दी गईं। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि उस समय ट्रांसपोर्ट माफिया को खुली छूट दी गई थी, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक, कांग्रेस के पांच साल के शासन में पुडुचेरी में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल था।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार को खत्म करने और प्रशासन में व्यवस्था लाने का काम किया है। अब लक्ष्य अगले पांच वर्षों में पुडुचेरी को एक विकसित केंद्र शासित प्रदेश बनाना है।अमित शाह ने कहा कि पहले पुडुचेरी से जुड़े बड़े फैसले दिल्ली में गांधी परिवार द्वारा लिए जाते थे, लेकिन अब फैसले पुडुचेरी में ही लिए जा रहे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए काम किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में शराब ठेकेदारों पर बढ़ेगी सख्ती, लागू होगी नई आबकारी नीति!
शाह ने कहा कि पुडुचेरी की जनता ने NDA, BJP और उनके सहयोगी नेताओं पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि 2021 के विधानसभा चुनाव में BJP गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार BJP, AINRC और AIADMK का गठबंधन 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरेगा। शाह ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पुडुचेरी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...