Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज किया, हमारे लिए यह अष्टलक्ष्मी’, असम में बोले पीएम मोदी

February 14, 2026

‘कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज किया, हमारे लिए यह अष्टलक्ष्मी’, असम में बोले पीएम मोदी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में नॉर्थईस्ट क्षेत्र की अनदेखी की, जबकि उनकी सरकार इस क्षेत्र को “अष्टलक्ष्मी” मानती है और इसके विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में संसद में केंद्रीय बजट पेश किया गया है और बजट के बाद यह उनका नॉर्थईस्ट का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थईस्ट सरकार की प्राथमिकता में है और यहां के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत का दरवाजा बंद होने से परेशान हो गया यात्री, RPF ने की मदद तो हो गया खुश

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि पहले नॉर्थईस्ट का नाम आते ही लोगों को खराब सड़कों और कमजोर ढांचे की याद आती थी। लेकिन अब यहां ऐसे हाईवे बन रहे हैं, जिन पर न सिर्फ गाड़ियां चल सकती हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर विमान भी उतर सकते हैं। उन्होंने इसे असम और पूरे नॉर्थईस्ट के बदलते स्वरूप का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नॉर्थईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भारत को एकजुट देश के रूप में देखने से भी इनकार करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत माता का सम्मान नहीं करते, वे देश के हित में काम नहीं कर सकते।

BJP कार्यकर्ताओं की सराहना

पीएम मोदी ने कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सफलता का श्रेय उसके समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने असम के कार्यकर्ताओं और संगठन की ताकत को नमन किया और मां कामाख्या का भी आशीर्वाद याद किया।

यह भी पढ़ें: बद्दी में पुलिस की 4 मसाज सेंटरों पर कार्रवाई, 10 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाया और दुनिया ने देश की ताकत देखी। असम में इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें