Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाडवा-इंद्री मार्ग पर कैंटर चालक की तबीयत बिगड़ने से डिवाइडर से टकराया कैंटर, मौत

February 14, 2026

लाडवा-इंद्री मार्ग पर कैंटर चालक की तबीयत बिगड़ने से डिवाइडर से टकराया कैंटर, मौत

लाडवा: लाडवा-इंद्री मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप शनिवार तडके चार बजे एक कैंटर चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। चालक का कैंटर अनियंत्रित होकर सडक के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवान सिंह (निवासी करनाल) कैंटर लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कैंटर डिवाइडर से जा भिड़ा।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा चालक को लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लाडवा थाना के सब इंस्पेक्टर मूलचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक की तबीयत अचानक खराब होने के कारण यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें