Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGI एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का शुभारंभ; ‘क्लियर एयर, क्लीन दिल्ली’ पर जोर

February 15, 2026

IGI एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का शुभारंभ; ‘क्लियर एयर, क्लीन दिल्ली’ पर जोर

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में जीएमआर द्वारा स्थापित 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया। इस पहल को राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म रणनीतियों पर वैज्ञानिक तरीके से कार्य कर रही है और ह्यक्लियर एयर, क्लीन दिल्ली संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बिजवासन के विधायक कैलाश गहलोत तथा जीएमआर ग्रुप के निदेशक नारायण राव काड़ा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार पहले ही राजधानी की प्रमुख सड़कों और 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम स्थापित कर चुकी है, जबकि रियल-टाइम मॉनिटरिंग नेटवर्क का विस्तार 46 मेट्रो स्टेशनों तक किया गया है, जो देश में सबसे बड़ा नेटवर्क है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजधानी एयरपोर्ट है और आने वाले वर्षों में 100 मिलियन यात्रियों का आंकड़ा पार कर विश्व के शीर्ष पांच एयरपोर्ट में शामिल हो सकता है। एयरपोर्ट पर स्थापित मिस्ट सिस्टम यात्रियों को बेहतर वायु गुणवत्ता का अनुभव कराएगा और राजधानी की पर्यावरणीय छवि को मजबूत करेगा। उन्होंने जीएमआर समूह का आभार जताते हुए कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र की साङोदारी से विकास की गति कई गुना बढ़ती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार वर्ष 2029 तक सार्वजनिक बस बेड़े को पूरी तरह इलेक्ट्रिक करने, मेट्रो नेटवर्क विस्तार, ईवी चाजिर्ंग इंफ्रास्ट्रर विकसित करने, शहरभर में 1,000 से अधिक वाटर स्प्रिंकलर तैनात करने और निर्माण स्थलों पर एआई आधारित डस्ट मॉनिटरिंग लागू करने जैसे कदम उठा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें