Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की जीत और बेटे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदगद हुए Ishan Kishan के माता-पिता, कहा- ‘ये गर्व का पल’

February 16, 2026

भारत की जीत और बेटे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदगद हुए Ishan Kishan के माता-पिता, कहा- ‘ये गर्व का पल’

Ishan Kishan: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। 61 रनों से मिली इस जीत ने न सिर्फ टूर्नामेंट में भारत की स्थिति मजबूत की, बल्कि युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन को भी सुर्खियों के केंद्र में ला दिया।

ईशान किशन की तूफानी पारी से बना मजबूत स्कोर
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को तेज शुरुआत की जरूरत थी और ईशान किशन ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने महज 40 गेंदों में 77 रन ठोककर पाकिस्तान के गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 176 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

किशन की पारी में चौकों-छक्कों की भरमार रही, जिसने मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही भारत की ओर मोड़ दिया। उनके आउट होने के बाद भी मध्यक्रम ने संयम बनाए रखा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजयपथ रखा जारी, पाकिस्तान को 61 रनों से चटाई धूल

माता-पिता ने जताया गर्व
जीत के बाद ईशान की मां सुचित्रा सिंह ने खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटे का प्रदर्शन देखकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है और उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह खेलते रहें।

ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडेय ने भी टीम इंडिया की सामूहिक जीत को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पुरस्कार महत्वपूर्ण है, लेकिन टीम की जीत सबसे ज्यादा गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें- इन 8 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

पाकिस्तान की पारी 114 रन पर सिमटी
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाज़ों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाए रखा, जिससे पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी कभी पटरी पर नहीं आ पाई।इस जीत के साथ भारत ने 61 रनों से मुकाबला अपने नाम किया और टूर्नामेंट में आत्मविश्वास भरी बढ़त हासिल की।

मैन ऑफ द मैच बने ईशान
शानदार बल्लेबाज़ी के लिए ईशान किशन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे किशन के लिए यह प्रदर्शन खास मायने रखता है। पिछले दो वर्षों में उन्होंने अपनी तकनीक और फिटनेस पर खास मेहनत की, जिसका नतीजा इस पारी में साफ नजर आया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें