Dhurandhar 2 : निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले कानूनी और प्रशासनिक विवादों में घिरती नजर आ रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने जा रही इस फिल्म के सेट पर सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सख्त रुख अपनाया है।बीएमसी अधिकारियों ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B 62 स्टूडियोज को मुंबई में भविष्य की शूटिंग से स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।
1300 करोड़ कमाने वाली फ्रेंचाइजी पर संकट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी पहली ‘धुरंधर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए निर्माता इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान हुए कथित नियम उल्लंघन ने फिल्म को मुश्किल में डाल दिया है।
क्या हैं आरोप?
बीएमसी के अनुसार, दक्षिण मुंबई के ‘A वार्ड’ क्षेत्र में जनवरी और फरवरी के दौरान फिल्म की शूटिंग में सिविक गाइडलाइंस की अनदेखी की गई। 30 जनवरी को मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट के बीच शूटिंग की अनुमति दी गई थी, जिसमें स्पष्ट शर्त थी कि किसी भी प्रकार के पटाखों या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाएगा।
आरोप है कि 7 और 8 फरवरी को शूटिंग के दौरान इन शर्तों का उल्लंघन किया गया। बार-बार नियम तोड़ने पर प्रोडक्शन हाउस की जमा राशि जब्त कर ली गई और ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी जारी की गई।
जलती मशालों के इस्तेमाल पर कार्रवाई
बीएमसी के मुताबिक, बाद में कोमल पोखरियाल के नाम से 13 और 14 फरवरी के लिए नई अनुमति मांगी गई थी। आवेदन में आश्वासन दिया गया था कि ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल नहीं होगा। हालांकि, 14 फरवरी की देर रात शिकायत मिली कि शूटिंग के दौरान जलती मशालों का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच जलती मशालें जब्त कीं। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा दिशानिर्देशों का गंभीर उल्लंघन बताया।
ये भी पढ़ें- 25 दिन बाद भी ‘Border 2’ का जलवा बरकरार! जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म
आगे क्या?
डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर (जोन I) ने बी62 स्टूडियोज के साथ दो अन्य आवेदकों नासिर खान और कोमल पोखरियाल को भी ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप से पारित हो जाता है, तो संबंधित पक्ष महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पोर्टल के जरिए भविष्य में शूटिंग परमिशन के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है और विवाद के बीच निर्माता और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि यह मामला फिल्म की रिलीज और भविष्य की शूटिंग योजनाओं पर कितना असर डालता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...