Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

February 18, 2026

Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026: भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनावों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि ये चुनाव उन सदस्यों के स्थान पर होंगे। जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

अधिसूचना जारी -26 फरवरी 2026

नामांकन की अंतिम तिथि – 5 मार्च 2026

नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026

नाम वापसी की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2026

मतदान -16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

मतगणना -16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)

पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त – 20 मार्च 2026

राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होते हैं, जिसमें संबंधित राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य मतदान करते हैं। इसलिए इन चुनावों का सीधा असर राज्यों की राजनीतिक गणित पर पड़ेगा।

किन राज्यों में होंगे चुनाव?

इन 10 राज्यों की सीटों पर चुनाव होंगे:

महाराष्ट्र

तमिलनाडु

पश्चिम बंगाल

बिहार

ओडिशा

असम

छत्तीसगढ़

हरियाणा

तेलंगाना

हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य

डॉ. भगवत किशनराव कराड
डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
शरदचंद्र गोविंदराव पवार
धैर्यशील मोहन पाटिल
रजनी अशोकराव पाटिल
रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से रिटायर सदस्य

ममता मोहंता
मुजीबुल्ला खान
सुजीत कुमार
निरंजन बिशी

तमिलनाडु से रिटायर सदस्य

एन आर एलंगो
पी सेल्वारासु
एम थम्बिदुरई
तिरुची सिवा
डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
जी के वासन

पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य

साकेत गोखले
ऋतब्रत बनर्जी
बिकाश रंजन भट्टाचार्य
मौसम नूर
सुब्रत बक्शी

असम से रिटायर सदस्य

रामेश्वर तेली
भुवनेश्वर कलिता
अजीत कुमार भुइयां

बिहार से रिटायर सदस्य

अमरेंद्र धारी सिंह
प्रेम चंद गुप्ता
रामनाथ ठाकुर
उपेन्द्र कुशवाहा
हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य

कवि तेजपाल सिंह तुलसी
फूलो देवी नेताम

हरियाणा से रिटायर सदस्य

किरण चौधरी
राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य

इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना से रिटायर सदस्य
डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
के आर सुरेश रेड्डी

ये भी पढ़ें:

राज्यसभा में संख्या बल केंद्र की नीतियों और विधेयकों के पारित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में इन 37 सीटों के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर असर डाल सकते हैं। कई राज्यों में दलों के बीच गठबंधन और क्रॉस-वोटिंग की संभावनाएं भी चर्चा में हैं।

अब सभी की नजर 16 मार्च 2026 पर टिकी है, जब मतदान और मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा में किस दल की स्थिति कितनी मजबूत होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें